स्नातकोत्तर, स्नाकोत्तर डिप्लोमा और सर्टीफिकेट कोर्स में प्रवेश के लिए पंजीकरण शुरू

punjabkesari.in Tuesday, Mar 21, 2023 - 10:56 PM (IST)

धर्मशाला (नवीन): हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के शैक्षणिक सत्र 2023-24 के लिए स्नातकोत्तर, स्नातकोत्तर डिप्लोमा और सर्टीफिकेट कोर्स में प्रवेश के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू हो गई है। ऑनलाइन आवेदन 19 अप्रैल तक किए जा सकते हैं जबकि आवेदनों में शुद्धिकरण 20 से 23 अप्रैल तक  होगा। एडमिट कार्ड, परीक्षा की तिथि सहित अन्य जानकारी बाद में घोषित की जाएंगी। केंद्रीय विश्वविद्यालय हिमाचल प्रदेश में पी.जी. प्रोग्राम के 28, पी.जी. डिप्लोमा के 14 व 5 सर्टीफिकेट कोर्स के लिए अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। सी.यू. परीक्षा नियंत्रक डा. सुमन शर्मा ने कहा कि अभ्यर्थी सी.यू. वैबसाइट से जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

यह हैं पी.जी. प्रोग्राम
पी.जी. प्रोग्राम में, एम.ए. (एजुकेशन), एम.ए. (अंग्रेजी), एम.ए. (हिंदी), एम.ए. (हिस्ट्री), एम.ए. (संस्कृत), एम.ए. (सोशोलॉजी), मास्टर ऑफ सोशल वर्क, एम.एससी. बायोइंफ्रोमेटिक्स, एम.एससी. कैमिस्ट्री, एम.सी.ए.,, एम.एससी. (मैथमेटिक्स), एम.एससी. (फिजिक्स), एम.एससी. (एन्वायरनमैंटल साइंस), मास्टर ऑफ बिजनैस एडमिस्ट्रेशन, एम.बी.ए. (स्पेशीलाइजेशन इन ट्रैवल एंड टूरिज्म), मास्टर ऑफ फाइन आर्ट्स (पेंटिंग), मास्टर ऑफ फाइन आर्ट्स (स्क्लपचर), बेचलर ऑफ लाइब्रेरी एंड इंफॉर्मेशन साइंस (एक वर्ष), एम.ए. (न्यू मीडिया), एम.ए. (जर्नलिज्म एंड मास कम्यूनिकेशन), एम.ए. (पॉलिटीकल साइंस) शामिल हैं। वहीं एम.ए. (इक्रोमिक्स), मास्टर ऑफ लाइब्रेरी एंड इंफॉर्मेशन साइंस (एक वर्ष), एम.ए. (पंजाबी), एम.एससी. (जूलॉजी), एम.एससी. प्लांट साइंस (बॉटनी), एम.ए. (जम्मू एंड कश्मीर स्ट्डीज), एम.ए. इन हिंदु स्ट्डीज हैं।

पी.जी. डिप्लोमा व सर्टीफिकेट कोर्स
पी.जी. डिप्लोमा इन अम्बेदकर स्ट्डीज, पी.जी. डिप्लोमा इन ट्रैवल स्ट्डीज, डिप्लोमा इन जम्मू एंड कश्मीर स्ट्डीज, डिप्लोमा इन दीन दयाल उपाध्याय स्ट्डीज, डिप्लोमा इन योगा स्ट्डीज, डिप्लोमा इन हिंदु स्ट्डीज, डिप्लोमा इन इंडियन फॉरन पॉलिसी, डिप्लोमा इन इवैंट मैनेजमैंट कोर्स, डिप्लोमा इन डिजास्टर मैनेजमैंट, डिप्लोमा इन तिब्बतियन स्ट्डीज, डिप्लोमा इन अनुवाद, डिप्लोमा इन बायोइंफोरमेटिक्स, डिप्लोमा इन एडवैंंचर टूरिज्म कोर्स, डिप्लोमा इन कल्चर टूरिज्म कोर्स शामिल हैं। वहीं सर्टीफिकेट कोर्स में सर्टीफिकेट कोर्स इन डाटा जर्नलिज्म, न्यूज एंकरिंग, आर्टीफिशियल इंटैलीजैंस विद क्वांटिटव एप्टीटयूड, कांटेंट मैनेजमैंट सिस्टम एंड एप्लीकेशन (थियोरी एंड प्रैक्टिस), एप्लाइड मशीन लर्निंग बायोलॉजिकल साइंस शामिल हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Kuldeep

Recommended News

Related News