kangra: विधानसभा सत्र को लेकर धर्मशाला पहुंचेंगे सत्ता पक्ष और विपक्ष

punjabkesari.in Saturday, Nov 14, 2026 - 09:38 PM (IST)

धर्मशाला (जिनेश): विधानसभा सत्र को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष के विधायकों का धर्मशाला पहुंचने का सिलसिला कल से शुरू हो जाएगा। सत्र को लेकर दोनों पक्षों ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। इस बार विधानसभा में कई अहम मुद्दों को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच गहमागहमी देखने को मिल सकती है। रविवार को ही दोनों दलों की विधायक दलों की बैठक कल होना प्रस्तावित है। विपक्ष जहां प्रदेश से जुड़े विभिन्न जनहित के मुद्दों को सदन में उठाकर सरकार से जवाब मांगने की तैयारी में है, वहीं सत्ता पक्ष भी विपक्ष के सवालों का जवाब देने के लिए रणनीति तैयार कर रहा है।

विधानसभा सत्र के दौरान प्रदेश की आर्थिक स्थिति, विकास कार्यों, बेरोजगारी, महंगाई, स्वास्थ्य और शिक्षा सुविधाओं सहित विभिन्न विभागों से जुड़े मुद्दे चर्चा का विषय बन सकते हैं। इसके अलावा प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों में चल रहे विकास कार्यों, लंबित योजनाओं और जनता से जुड़े मामलों को लेकर भी सदन में सवाल-जवाब होने की संभावना है। विपक्ष की ओर से सरकार की नीतियों और कार्यप्रणाली को लेकर सवाल उठाए जा सकते हैं, जबकि सत्ता पक्ष विपक्ष के आरोपों का जवाब देते हुए सरकार की उपलब्धियों और चल रही योजनाओं का पक्ष रखेगा।

ऐसे में सत्र के दौरान कई मुद्दों पर दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस होने के आसार हैं। उधर, विधानसभा सत्र को लेकर प्रशासनिक स्तर पर भी तैयारियां की जा रही हैं। सत्ता पक्ष और विपक्ष के विधायकों के पहुंचने के साथ ही धर्मशाला में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो जाएंगी।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Kuldeep

Related News