Kangra: धर्मशाला में विदेशी महिला गिरफ्तार, जानें पूरा मामला
punjabkesari.in Monday, Jul 28, 2025 - 09:47 PM (IST)

धर्मशाला (ब्यूरो): पुलिस थाना मैक्लोडगंज के तहत मैक्लोडगंज क्षेत्र में घूमने आई एक विदेशी महिला के वीजा एक्सपायर संंबंधित होने का मामला सामने आया है। इस संदर्भ में पुलिस द्वारा महिला को गिरफ्तार कर आगामी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार देश कीनिया की यह महिला 2-3 दिन पहले यहां घूमने आई थी।
उसके बाद इसके दस्तावेजों की जांच के दौरान महिला का बीजा एक्सपायर होने की बात सामने आई। जिस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए महिला को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि आगामी जांच की जा रही है। उधर, मामले की पुष्टि करते हुए एएसपी पुलिस जिला कांगड़ा आदिति सिंह ने बताया कि पुलिस द्वारा संबंधित विदेशी महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि आगामी कार्रवाई जारी है।