राजधानी शिमला के देवनगर भूस्खलन, चपेट में आई 2 गाड़ियां, जानी नुकसान नहीं

Thursday, Sep 02, 2021 - 10:29 AM (IST)

शिमला : राजधानी शिमला के उपनगर देवनगर में बारिश के चलते देर रात भूस्खलन हो गया। जिसकी चपेट में 2 गाडियां आ गई। दोनों गाड़ियों के ऊपर मलबा गिरने से क्षतिग्रस्त हो गई। हालांकि इस भूस्खलन में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। अभी भी पहाड़ी से पत्थर गिरने का खतरा बना हुआ है।
 

Content Writer

prashant sharma