Kinnaur: कल्पा के देवांश बिष्ट ने मार्शल आर्ट प्रतियोगिता में जीता ब्रॉन्ज मैडल

punjabkesari.in Friday, Jun 28, 2024 - 04:27 PM (IST)

किन्नौर/रिकांगपिओ (अनिल/रिपन): जिला किन्नौर के कल्पा के देवांश बिष्ट ने जिला कांगड़ा के बैजनाथ में आयोजित राज्य स्तरीय मार्शल आर्ट खेलकूद प्रतियोगिता के सब-जूनियर वर्ग में ब्रॉन्ज मैडल हासिल कर जिले का नाम रोशन किया। देवांश बिष्ट ने इस उपलब्धि के लिए अपने कोच बृजलाल चौहान का धन्यवाद किया है। देवांश बिष्ट ने कहा कि यहां तक पहुंचने के लिए उसे माता-पिता का काफी सपोर्ट मिला है। वहीं देवांश के माता-पिता भी अपने बेटे की इस उपलब्धि से बहुत खुश हैं। वहीं देवांश बिष्ट का चौथी बार राष्ट्रीय खेलकूद प्रतियोगिता में चयन हुआ है। तीन बार राष्ट्रीय खेलकूद प्रतियोगिता खेल चुके देवांश बिष्ट चौथी राष्ट्रीय स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में भाग लेकर गोल्ड मैडल हासिल करना चाहता है। देवांश बिष्ट का सपना ओलिंपिक में खेलकर गोल्ड मैडल हासिल कर प्रदेश और देश का नाम रोशन करना है।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Related News