किन्नौर में ग्लेशियर गिरने से मची तबाही (Watch Video)

Friday, Feb 08, 2019 - 11:09 AM (IST)

किन्नौर (विशेषर नेगी): जनजातीय किन्नौर जिला के बारंग गांव में ग्लेशियर गिरने से तबाही मची है। जहां सेब के बगीचे इसकी चपेट में आ गए।


इस घटना में करीब 30 लाख का प्रारम्भिक नुकसान आंका जा रहा है। हालांकि नुकसानी वाले स्थान पर विकट परिस्थितियों के कारण पहुंचना मुश्किल बताया जा रहा है।


बारंग गांव के शार्मी नामक स्थान में ग्लेशियर ने सेब के बगीचों को नष्ट कर दिया है। जिसमें इन दोनों परिवार के लगभग 30 लाख के नुकसान का अनुमान है। वहीं उस स्थान पर जाना मुश्किल है, क्योंकि ग्लेशियर के कारण वहां जाना खतरे से खाली नहीं है।

Ekta