CM से उठाएंगे मिनी सचिवालय, PWD व विद्युत मंडल की मांगें : रीता

Tuesday, Aug 07, 2018 - 07:34 PM (IST)

इंदौरा (अजीज): इंदौरा में मिनी सचिवालय तथा लोक निर्माण विभाग व विद्युत विभाग के मंडल की मांग 15 अगस्त के राज्य स्तरीय कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री के समक्ष रखी जाएगी। यह बात इंदौरा विधानसभा क्षेत्र की विधायक रीता धीमान ने एक बैठक में कही। उन्होंने 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर इंदौरा में प्रस्तावित राज्य स्तरीय कार्यक्रम को लेकर क्षेत्र के प्रमुख भाजपा कार्यकर्ताओं व भाजपा मंडल इंदौरा के सदस्यों से बैठक का आयोजन किया, जिसमें भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष रणजीत पठानिया, मंडलाध्यक्ष घनश्याम संबयाल, संगठनात्मक जिला नूरपुर भाजयुमो अध्यक्ष आदर्श शर्मा उर्फ  गोलू, बी.डी.सी. इंदौरा चेयरमैन सतपाल ठाकुर, महामंत्री अश्विनी शर्मा, उपाध्यक्ष सुरेंद्र भल्ला, सर्वजीत कटोच, भाजयुमो उपाध्यक्ष सतविंद्र संजू, निर्मल प्रसाद व हंसराज कंगरेड़ी आदि ने विशेष रूप से भाग लिया। रीता धीमान ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम को सफ ल बनाने के लिए कार्यकर्ता दिन-रात जुटे हुए हैं।

Vijay