Kullu: महिला दिवस पर लाहौल-स्पीति के सिंदबाड़ी महिला मंडल का फरमान, शादी समारोह में नहीं मिलेगी शराब और बीयर

punjabkesari.in Saturday, Mar 08, 2025 - 09:10 PM (IST)

मनाली (सोनू): जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति के सिंदबाड़ी गांव में शादी-विवाह में अब अंग्रेजी शराब व बीयर नहीं मिलेगी। महिला मंडल सिंदबाड़ी ने शनिवार को महिला दिवस पर यह कड़ा निर्णय लिया है। उल्लंघन करने पर व्यक्ति को 50 हजार जुर्माना देना होगा। हालांकि घाटी में विवाह व त्यौहार के दौरान शराब का पूजा-पाठ में विशेष महत्व है, लेकिन उसमें देसी शराब से ही काम चलाना होगा। गांव में अब अंग्रेजी शराब नहीं मिलेगी। सिंदबाड़ी में कुल 32 घर है। गांव में महिला मंडल ने महिला दिवस पर अंग्रेजी शराब पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है।

वन्य जीव-जंतुओं के शिकार पर भी है प्रतिबंध
समाजिक बुराइयों को दूर करने में महिला मंडल अहम योगदान निभाता रहा है। इससे पहले महिला मंडल ने वन्य जीव-जंतुओं के शिकार पर प्रतिबंध लगाया था।महिला मंडल सिंदबाड़ी की प्रधान धर्मदेई ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला मंडल की सदस्यों ने गांव में विवाह-शादियों में अंग्रेजी शराब व बीयर परासने पर प्रतिबंध लगाने का निर्णय लिया है। इस निर्णय का उल्लंघन करने वाले व्यक्ति को जुर्माना देना होगा।

महिलाओं को फैसले लेने की आजादी वर्षों से : अनुराधा राणा
लाहौल-स्पीति विधायक अनुराधा राणा ने कहा कि लाहौल-स्पीति की महिलाएं परिवार व क्षेत्र को समृद्ध करने में अहम भूमिका निभाती आई हैं। कृषि कार्यों के साथ-साथ घर संचालन में महिलाओं की बड़ी भूमिका है। जिला में महिलाओं को फैसले लेने की आजादी वर्षों से है। यहां महिलाएं समाज के भले के लिए फैसले ले रही हैं। महिलाओं के निर्णय से समाज में क्रांतिकारी परिवर्तन आए हैं। सिंदबाड़ी गांव की महिलाओं की पहल से जिला में वन्य प्राणियों में बढ़ौतरी हुई है।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here
हिमाचल प्रदेश की खबरें पढ़ने के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Related News