ढाबे में करने वाले युवक का मिला शव, फैली सनसनी

Wednesday, Jun 05, 2019 - 10:54 PM (IST)

शिमला (सुरेश): ठियोग के छैला में एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार युवक का शव सड़क के किनारे पड़ा था, जिसकी सूचना स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस चौकी छैला में दी गई, जिसके बाद पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए आई.जी.एम.सी. शिमला भेजा गया है। मृतक युवक की पहचान अनमोल ठाकुर (22) पुत्र कृष्ण चंद गांव सहसन हमीरपुर के तौर पर हुई है। उक्त युवक पिछले 2 महीने से छैला में एक ढाबे में काम कर रहा था। मृतक की पहचान होने पर पुलिस ने उसके परिजनों को सूचित किया।

छत से गिरना माना जा रहा मौत का कारण

पुलिस ने युवक के मौत के कारणों को जानने के लिए ढाबे के मालिक से पूछताछ की। ढाबे के मालिक ने पूछताछ में बताया कि रात को साढ़े 10 बजे ढाबा बंद कर लिया गया था। उसके बाद क्या हुआ उसे कोई जानकारी नहीं है। हालांकि पुलिस अभी युवक की मौत की वजह छत से गिरना मान रही है लेकिन परिजनों की मांग पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए शिमला भेज दिया है।

Vijay