उद्योग में कामगार के साथ हुआ ये दर्दनाक हादसा, कंपनी संचालकों के खिलाफ मामला दर्ज

punjabkesari.in Tuesday, Jun 25, 2024 - 04:05 PM (IST)

नालागढ़ (सतविन्द्र): सोलन जिला के नालागढ़ क्षेत्र के गोल जमाला में एक अचार बनाने वाली कंपनी में कार्यरत कामगार की करंट लगने से मौत हो गई जबकि एक महिला घायल हुई है। घायल महिला को नालागढ़ अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतक युवक की पहचान अर्जुन (21) पुत्र गोवर्धन निवासी गांव बिलसी जिला बदायूं उत्तर प्रदेश के रूप में की गई है। 

जानकारी के अनुसार अर्जुन गोल जमाला में अचार बनाने वाली कंपनी में तैनात था। ड्यूटी के दौरान अचानक कंपनी में रखे एक टेबल में करंट प्रवाहित हो गया। जैसे ही कामगार का हाथ टेबल पर लगा तो वह उसकी चपेट में आ गया, वहीं उसके साथ एक महिला को भी हल्का-सा करंट लग गया। कंपनी प्रबंधकों ने घायलावस्था में अर्जुन को नालागढ़ अस्पताल पहुंचाया, जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक की बहन ने बताया कि वह इसी कंपनी में काम करती है। उसके भाई को कंपनी में करंट लगा लेकिन कंपनी प्रबंधकों ने उस पर दबाव बनाया कि पुलिस के सामने यह बताऊं कि उसे घर में ही करंट लगा। पहले तो उसने पुलिस को यही बयान दिया लेकिन परिजनों के शोर मचाने पर पुलिस ने कंपनी के खिलाफ कार्रवाई की। डीएसपी भीष्म ठाकुर ने बताया कि पुलिस ने कंपनी संचालकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Related News