हिमाचल में नहीं थमा Swine Flu का प्रकोप, IGMC में कुल्लू की महिला की मौत

Tuesday, Mar 26, 2019 - 09:33 PM (IST)

शिमला: हिमाचल प्रदेश में स्वाइन फ्लू का कहर अभी तक थमता नजर नहीं आ रहा है। मंगलवार को कुल्लू की रहने वाली 57 वर्षीय महिला की मौत हो गई। महिला 3 दिन पहले आई.जी.एम.सी. में उपचार करवाने आई थी। आई.जी.एम.सी. में 2 नए मामले स्वाइन फ्लू के आए हैं। ये मरीज सांगला (किन्नौर) के रहने वाले हैं। चिकित्सक ने इनका उपचार करना शुरू कर दिया है। प्रदेशभर की अगर बात की जाए तो वर्तमान वर्ष में 39 मौतें हुई हैं, वहीं 317 मामले पॉजीटिव आए हैं। स्वाइन फ्लू फैलने पर चिकित्सकों द्वारा लोगों को सावधानी बरतने के निर्देश दिए जा रहे हैं। जो लोग स्वाइन फ्लू से पीड़ित हैं, उनके परिवार सहित आस-पड़ोस के परिवारों को भी घर जाकर दवाइयां खिलाई जा रही हैं।

क्या बोले आई.जी.एम.सी. के एम.एस.

आई.जी.एम.सी. के एम.एस. डॉ. जनकराज ने बताया कि आई.जी.एम.सी. में एक महिला की स्वाइन फ्लू से मौत हुई है, वहीं 2 मामले स्वाइन फ्लू के पॉजीटिव आए हैं। लोगों को निर्देश दिए जा रहे हैं कि अगर किसी को स्वाइन फ्लू के लक्षण दिखाई दें तो वह तुरंत उपचार के लिए आई.जी.एम.सी. आए। लोगों को घबराने की कोई जरूरत नहीं है।

Vijay