क्वार्टर से सैर करने निकली महिला के साथ रास्ते में हो गया ये दर्दनाक हादसा

punjabkesari.in Sunday, Mar 20, 2022 - 10:44 PM (IST)

चम्बा (नीलम): चम्बा शहर के हरदासपुरा में सुबह की सैर के लिए निकली एक महिला की गिरने से मौत हो गई। मृतका की पहचान 58 वर्षीय जीवो देवी पत्नी गुरदयाल निवासी गांव मोखरी, डाकघर राड़ी, तहसील व जिला चम्बा के रूप में हुई है। महिला राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लिल्ह में बतौर चपड़ासी सेवाएं दे रही थी जोकि शनिवार को स्कूल में ड्यूटी देने के बाद अपनी बेटी के पास रहने के लिए चम्बा शहर के हरदासपुरा मोहल्ला आई हुई थी। रविवार सुबह उठने के बाद वह प्रात: सैर के लिए अंजू देवी के क्वार्टर से निकली थी। इस दौरान करीब साढ़े 7 बजे क्वार्टर के समीप सड़क पर अचानक चक्कर आने के कारण वह गिर पड़ी। सड़क पर गिरने के कारण जीवो देवी को सिर, माथे व शरीर पर चोटें आईं। इस दौरान परिजनों ने उसे उपचार के लिए मेडिकल काॅलेज चम्बा पहुंचाया लेकिन डाॅक्टर ने जांच करने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। इसकी पुष्टि एएसपी चम्बा विनोद धीमान ने की है। उन्होंने बताया कि शव काे पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Recommended News

Related News