घर की ऊपरी मंजिल से सीढियां उतरी थी महिला, अचानक हो गया ये दर्दनाक हादसा

Sunday, Feb 20, 2022 - 11:49 PM (IST)

मंडी (रजनीश): मंडी जिला के उपमंडल सरकाघाट के रोपड़ी गांव में एक 36 वर्षीय महिला की सीढ़ियों से गिरकर मौत हो गई। मृतका की पहचान शांता देवी पत्नी उमेश कुमार के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार शांता देवी अपने घर पर परिवार को दोपहर बाद खाना खिलाकर घर की ऊपरी मंजिल से सीढ़ियां उतर रही थी। इस दौरान अचानक ही उसका पैर फिसल गया तथा वह सिर के बल करीब 12 फुट नीचे पक्के आंगन में गिर गई। सिर में चोट लगने से महिला वहीं पर बेहोश हो गई। परिजन उसे तुरंत नागरिक अस्पताल सरकाघाट ले गए लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। अस्पताल में डाॅक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं सूचना मिलते ही पुलिस ने अस्पताल आकर शव को कब्जे में लेकर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। डीएसपी सरकाघाट तिलकराज शांडिल्य ने बताया पुलिस ने महिला के शव काे पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here
 

Content Writer

Vijay