Sirmaur: संगड़ाह में पत्थरों से भरा टिप्पर खाई में गिरा, 1 की मौ/त, चालक सहित 2 घायल

punjabkesari.in Friday, Oct 18, 2024 - 06:16 PM (IST)

श्री रेणुका जी (नरेंद्र): सिरमौर जिला के उपमंडल संगड़ाह में लाइमस्टोन माइन पर जाते समय एक टिप्पर के खाई में गिरने से एक व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई, जबकि 2 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक की पहचान रणजीत सिंह निवासी जगाधरी, हरियाणा के तौर पर हुई है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह चालक टिप्पर में पत्थर लोड कर भूतमढ़ी चूना पाऊडर फैक्टरी की तरफ जा रहा था। इस बीच चढ़ाई में अचानक टिप्पर पीछे की ओर खिसकने लगा और देखते ही देखते 50 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। 

हादसे की सूचना मिलते ही लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को सड़क तक पहुंचाया। वहीं घायलों की पहचान चालक संदीप कुमार (32) पुत्र राम सिंह निवासी गांव गनोग, डाकघर बड़ग, जिला सिरमौर और अर्जुन सिंह (37) पुत्र हुकम सिंह निवासी बठिंडा पंजाब के तौर पर हुई है। सिविल अस्पताल ददाहू में प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें मेडिकल काॅलेज नाहन रैफर कर दिया गया है।

डीएसपी संगड़ाह मुकेश डढवाल ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि टिप्पर में 3 लोग सवार थे, जिसमें एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई और 2 अन्य गंभीर रूप से घायल हुए हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस ने इस संदर्भ में केस दर्ज कर लिया है और हादसे की जांच की जा रही है।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Related News