नाबालिग लड़की की अपहरण के बाद मौत, 3 युवक गिरफ्तार

Saturday, Jun 01, 2019 - 10:20 PM (IST)

चौपाल: उपमंडल चौपाल के अंतर्गत ग्राम पंचायत जावग छामरोग की 17 वर्षीय नाबालिग लड़की की अपहरण के बाद मौत हो गई। मामले के संदर्भ में पुलिस ने 3 युवकों को गिरफ्तार किया है, जिन्हेंं पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। जानकारी के अनुसार हीरा सिंह पुत्र किरपा राम निवासी ग्राम जावग ने बताया कि शुक्रवार दोपहर बाद वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पुलबाहल के शारीरिक शिक्षक का फोन आया कि उनकी बेटी दोपहर बाद स्कूल से अनुपस्थित है। उसके पश्चात वह लड़की को ढूंढने स्कूल पहुंचे जहां उन्हें पता चला कि लड़की विक्रम नामक लड़के के साथ गाड़ी (एच.पी. 08-1408) में ज्ञानकोट सोलन की तरफ  गई है।

सड़क किनारे पड़ी थी लड़की, मुंह से निकल रही थी झाग

जब परिजन लड़की को खोजते हुए आगे निकले तो उन्हें लड़की सड़क किनारे पड़ी मिली व उसके मुंह से झाग निकल रही थी। लड़की के परिजन उसे सिविल अस्पताल ठियोग ले गए, जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने पुलिस को अपने बयान में 3 युवकों वीर उर्फ  विराट पुत्र कमान सिंह ग्राम लिहाट, विक्रम पुत्र कर्म सिंह ग्राम नागन तथा संजीव उर्फ सोनू पुत्र कल्याण सिंह निवासी जावग डाकघर पुलबाहल तहसील चौपाल पर लड़की को बहला-फुसला कर किडनैप करने का आरोप लगाया है।

3 दिन के पुलिस रिमांड पर भेजे आरोपी युवक

उधर, एस.एच.ओ. चौपाल हरी सिंह ने कहा कि अभियुक्त वीर, संजीव तथा विक्रम के खिलाफ  भारतीय दंड संहिता की धारा 306, 363, 366, 17 पोक्सो व 34 के तहत मामला दर्ज कर तीनों को गिरफ्तार कर चौपाल न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें 3 दिन का पुलिस रिमांड मिला है। उन्होंने कहा कि लड़की की शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है तथा मामले में छानबीन की जा रही है। 

Vijay