सुंदरनगर : जैदेवी सड़क पर कार खाई में गिरी, चालक की मौत

Saturday, Feb 25, 2023 - 07:53 PM (IST)

सुंदरनगर (सोनी): जैदेवी सड़क पर एक कार के खाई में गिरने से चालक की मौत हो गई। उक्त हादसा विगत रात करीब साढ़े 11 बजे पेश आया। जानकारी के अनुसार टेक चंद निवासी सूसन तथा उसका दोस्त मनोज कुमार निवासी गांव ज्वाली आल्टो कार में सवार होकर जैदेवी की ओर जा रहे थे। मनोज कुमार कार चला रहा था। कार जब धिमेला मोड़ के पास पहुंची तो अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में लुढ़क गई। इस हादसे में मनोज कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को सुंदरनगर के सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव काे पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। एसपी मंडी शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि मामला दर्ज कर इस हादसे की जांच की जा रही है। 

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Content Writer

Vijay