खेतों में काम कर रहे BSF जवान की करंट लगने से मौत

Friday, Jul 05, 2019 - 10:08 PM (IST)

धर्मपुर: उपमंडल धर्मपुर की पंचायत रांगड़ में 3 भाइयों को खेतों में करंट लग गया जिससे एक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार तीनों भाई अपने चचेरे भाई के पावर टिल्लर से खेतों में काम कर रहे थे कि इस दौरान तीनों को करंट लग गया, जिससे बी.एस.एफ . में तैनात 37 वर्षीय जवान सुरेंद्र कुमार पुत्र संत राम निवासी रांगड़ जो कोलकाता में तैनात थे और छुट्टी पर घर आए थे, की मौत हो गई। खेतों में काम करते हुए सुरेंद्र कुमार व उसके चचेरे भाइयों राकेश कुमार पुत्र हेम सिंह व योगराज पुत्र परमानंद को भी करंट के झटके लगे लेकिन सुरेंद्र कुमार को ज्यादा करंट लगने से सिविल अस्पताल धर्मपुर लाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

प्रशासन ने जवान के परिजनों को दी फौरी राहत राशि

थाना प्रभारी सुरम सिंह ने बताया कि प्रत्यक्षदर्शियों के बयान लिए हंै और मौके पर जाकर भी जांच की जाएगी। बिजली बोर्ड के कनिष्ठ अभियंता प्रताप सिंह ने बताया कि मौके पर जाकर ही करंट लगने के कारणों का पता लगाया जा सकेगा। नायब तहसीलदार धर्मपुर ब्रह्म दत्त शर्मा ने भी धर्मपुर अस्पताल आकर परिजनों को 10,000 रुपए फौरी राहत दी है। जवान की अकस्मात मौत पर सिंचाई मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर, युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री रजत ठाकुर, सियोह पंचायत की प्रधान शीला देवी, कांग्रेस चंद्रशेखर ने शोक व्यक्त किया है।

Vijay