रेड करने गई पुलिस टीम पर जानलेवा हमला, चिट्टे के साथ 2 हमलावर गिरफ्तार

Saturday, Apr 30, 2022 - 11:34 PM (IST)

रिवालसर (ब्यूरो): मादक पदार्थ के अवैध व्यापार को लेकर रेड करने गई पुलिस टीम पर आरोपियों के अचानक जानलेवा हमला कर दिया। हमले में एसआईयू टीम मंडी के मुख्य आरक्षी को चोटें आईं हैं। घटना में पुलिस टीम के 2 जवान घायल बताए गए हैं। वहीं घटना के बाद पुलिस के सर्च अभियान के दौरान आरोपियों के कब्जे से 50 ग्राम चिट्टा पकड़ा है। मामले में 2 आरोपियों को मौके पर गिरफ्तार किया गया है। मामला बल्ह थाना क्षेत्र के तहत ग्राम पंचायत कठयाहुं का है। 

जानकारी के अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि उक्त पंचायत में मादक पदार्थ का अवैध कारोबार हो रहा है। मुख्य आरक्षी टेकचंद के नेतृत्व में एसआईयू मंडी की टीम जैसे ही उक्त पंचायत निवासी धर्मेंद्र कुमार और सोहन कुमार के घर पर रेड करने पहुंची तो आरोपी व्यक्तियों ने तेज हथियार से उन पर अचानक हमला बोल दिया। हमले में मुख्य आरक्षी टेक चंद के हाथ में गहरी चोट लगी जबकि एक अन्य पुलिस जवान भी घायल हुआ है।  वहीं बल्ह थाना पुलिस की दूसरी टीम ने मौके पर पहुंच कर आरोपियों पर काबू पाया तथा सर्च अभियान के दौरान इनके कब्जे से 50 ग्राम चिट्टा बरामद किया। मामले की पुष्टि सहायक पुलिस अधीक्षक मंडी आशीष शर्मा ने की है।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Content Writer

Vijay