गुजरात से पति के साथ लाहौल-स्पीति घूमने आई थी महिला, जिस्पा नदी में मिला शव

punjabkesari.in Sunday, Jul 24, 2022 - 07:35 PM (IST)

केलांग (ब्यूरो): जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति पुलिस ने जिस्पा में नदी के पास से महिला का शव बरामद किया है। मृतक महिला की पहचान जयदेव नोधिवा (23) पत्नी युवराज सिंह जयदेव निवासी अहमदाबाद गुजरात के रूप में हुई है। पुलिस को रविवार सुबह 3 बजे सूचना मिली कि जिस्पा में नदी किनारे किसी महिला का शव पड़ा हुआ है। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए केलांग ले आई है। प्राप्त सूचना के अनुसार दोनों पति-पत्नी जिस्पा कैंप में रुके थे। आधी रात को पति की नींद खुली तो पत्नी कमरे में नहीं थी। पति युवराज सिंह जयदेव ने इधर-उधर तलाशा लेकिन उसका कहीं पता नहीं लगा। कुछ देर बाद पत्नी का शव नदी किनारे पाया गया। एसपी लाहौल-स्पीति मानव वर्मा ने कहा कि पुलिस ने महिला का शव कब्जे में लेकर मामला दर्ज कर लिया है और सभी तथ्यों को ध्यान में रखते हुए मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Recommended News

Related News