BSL नहर में तैरता मिला शव, नहीं हो पाई शिनाख्त (Watch Video)

Friday, Apr 19, 2019 - 11:00 AM (IST)

सुंदरनगर (नितेश सैनी): बी.एस.एल. जलाशय सुंदरनगर में वीरवार को एक अज्ञात शव मिलने सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार सुंदरनगर बी.एस.एल. जलाशय में बी.बी.एम.बी. कर्मचारियों ने एक शव को तैरते हुए देखा। इसके उपरांत शव की सूचना सुंदरनगर पुलिस थाना को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर एसएचओ गुरबचन सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गई। वहीं सुंदरनगर पुलिस व बी.बी.एम.बी. कर्मचारियों ने शव को बाहर निकाला। अभी तक शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल ले जाया गया है।

दुर्घटना में लापता लोगों में से एक का हो सकता है शव

मामले की पुष्टि करते हुए एस.एच.ओ. सुंदनगर गुरबचन सिंह ने कहा कि बी.एस.एल. जलाशय से एक अज्ञात शव बरामद हुआ है, जिसकी शिनाख्त नहीं हो पाई है। शव को कल सिविल अस्पताल सुंदरनगर में पोस्टमार्टम करवा कर शिनाख्त के लिए डैड हाउस में रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि शव को लेकर पिछले वर्ष सितम्बर माह में बी.एस.एल. नहर में हुए टैंकर व जीप दुर्घटना मामले में लापता हुए लोगों का होने का शक है। उन्होंने कहा कि शव की पहचान को लेकर लापता लोगों के परिजनों को भी सूचना दे दी गई है।

Vijay