चम्बा-साहो मार्ग पर साल खड्ड में मिला शव, नहीं हो पाई शिनाख्त

punjabkesari.in Saturday, Apr 23, 2022 - 04:53 PM (IST)

चम्बा (काकू): चम्बा-साहो मार्ग पर साल खड्ड में एक व्यक्ति का शव मिला है। इससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शनिवार को सुबह स्थानीय लोगों ने आई.टी.आई. के पास साल खड्ड में शव देखा। इसकी सूचना सदर पुलिस थाना चम्बा में दी। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से शव को सड़क तक पहुंचाया।

शव का चेहरा भी पहचान में नहीं आ रहा जबकि मृतक की आयु करीब 30 से 40 वर्ष के बीच होने का अनुमान है। पुलिस ने जिला समेत सभी थानों को शव की फोटो भेज कर मृतक की पहचान करने का कार्य शुरू कर दिया है। लिहाजा शव को पहचान के लिए मैडीकल कॉलेज की मोर्चरी में रखा गया है। मामले की पुष्टि डी.एस.पी. हैडक्वार्टर अभिमन्यु वर्मा ने की है। उन्होंने बताया कि शव को पहचान के मोर्चरी में रखा गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Kaku Chauhan

Recommended News

Related News