Bilaspur: डीसी ने किया वन स्टॉप सैंटर का निरीक्षण, पीड़ित महिलाओं को हरसंभव सहायता देने के निर्देश

punjabkesari.in Saturday, Aug 31, 2024 - 04:05 PM (IST)

बिलासपुर (विशाल): सामाजिक न्याय एवं अधिकारिकता विभाग के अंतर्गत चलाए जा रहे वन स्टॉप सैंटर का डीसी बिलासपुर आबिद हुसैन सादिक ने शनिवार को निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने महिलाओं के रहने, उनके शौचालय आदि के निरीक्षण के साथ ही अभिलेखों का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने वन स्टॉप सैंटर की व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त करते हुए अधिकारियों को सैंटर में आने वाली पीड़ितों को हरसंभव सहायता उपलब्ध करवाने के लिए तत्परता से काम करने के निर्देश दिए। 

जरूरत पड़ने पर एम्स बिलासपुर से ली जाए काऊंसलर की मदद
डीसी ने पीड़ितों की काऊंसलिंग प्रक्रिया के बारे में संबंधित अधिकारियों से चर्चा की। उन्होंने कहा कि इन मामलों में काऊंसलिंग प्रक्रिया अहम होती है। इसीलिए जरूरत पड़ने पर एम्स बिलासपुर से भी काऊंसलर की मदद लें। उन्होंने बताया कि वन स्टॉप सैंटर के माध्यम से घरेलू हिंसा से पीड़ित महिलाओं एवं बालिकाओं को नि:शुल्क पुलिस सहायता, चिकित्सा सहायता, मनोवैज्ञानिक एवं सामाजिक परामर्श व कानूनी सहायता उपलब्ध करवाई जाती है। इस तिमाही के दौरान 93 महिलाओं को अस्थाई आश्रय दिया गया तथा कुल 280 महिलाओं को परामर्श देकर उनकी समस्याओं का निदान किया गया।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Related News