जोगिंद्र सिंह चौहडिय़ा बने होमगार्ड कल्याण संघ के अध्यक्ष

punjabkesari.in Monday, Feb 01, 2021 - 07:26 PM (IST)

डल्हौजी (शमशेर): जिला चम्बा के जोगिंद्र सिंह चौहडिय़ा को प्रदेश होमगार्ड कल्याण संघ का अध्यक्ष चुना गया है। रविवार को होमगार्ड कल्याण संघ की बैठक हमीरपुर के एनजीओ भवन में हुई। बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश होमगार्ड कल्याण संघ की कार्यकारिणी का पुनर्गठन करते हुए सर्वसम्मति से जोगिंद्र सिंह चौहडिय़ा को प्रदेश होमगार्ड कल्याण संघ के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी है, वहीं डल्हौजी पहुंचने पर जोगिंद्र सिंह ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश के होमगार्ड जवानों ने जो जिम्मेदारी सौंपी उस पर मैं खरा उतरने को पूरी कोशिश करूंगा और अध्यक्ष पद पर रहकर संगठन की मजबूती, विस्तार तथा होमगार्ड जवानों की समस्या को सर्वोपरि मानते हुए उनकी मांगों को हल करने का प्रयास करूंगा। उल्लेखनीय है कि जोगिंद्र सिंह इससे पूर्व प्रदेश होमगार्ड कल्याण संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष और चम्बा के जिला अध्यक्ष पद पर भी रह चुके हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Kuldeep

Recommended News

Related News