पहले दुष्कर्म कर बनाई वीडियो, फिर पैसे लेकर की मारपीट

Monday, Oct 31, 2022 - 06:54 PM (IST)

डैहर (शर्मा): पुलिस थाना सुंदरनगर में एक महिला ने एक लड़के पर दुष्कर्म कर वीडियो बनाने और उसके बाद मारपीट करने की शिकायत दर्ज करवाई है। महिला के आरोप हैं कि 1 महीना पहले वह सुंदरनगर के एक ढाबे में काम करती थी, जहां पर काम करने वाले एक लड़के ने उसके साथ दुष्कर्म किया और उसकी वीडियो भी बनाई। जब उसने ढाबे से काम छोड़ दिया तो लड़के ने उसे जान से मारने की धमकी दी व पैसों की मांग की। महिला ने यह भी आरोप लगाए हैं कि लड़के ने उसे कहा कि अगर पैसे नहीं दिए तो वह वीडियो को वायरल कर देगा। महिला ने अपने गहने बेचकर उसे 40,000 रुपए दे दिए, लेकिन उसके बाद भी आरोपी ने वीडियो वायरल कर दी और मारपीट भी की। पुलिस ने शिकायत मिलने पर आरोपी के विरुद्ध मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। मामले की पुष्टि डी.एस.पी. सुंदरनगर दिनेश कुमार ने की है।

Content Writer

Kuldeep