राष्ट्रपति के सम्मान में स्टेट डिनर के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित

Friday, Sep 17, 2021 - 10:11 PM (IST)

शिमला (योगराज): राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के सम्मान में आज राजभवन शिमला में स्टेट डिनर के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर देश की प्रथम महिला सविता कोविंद और उनकी बेटी कुमारी स्वाती भी उपस्थित थीं।

इस मौके पर राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर तथा हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति रवि मलिमथ ने राष्ट्रपति के राजभवन पहुंचने पर स्वागत किया। कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश ने उच्च न्यायालय के न्यायधीशों का राष्ट्रपति से परिचय करवाया।

हिमाचल प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष विपिन सिंह परमार, केंद्रीय युवा सेवाएं एवं खेल तथा सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर, हिमाचल प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री, मंत्रिमंडल के अन्य सदस्यगण तथा गण्यमान्य व्यक्ति इस अवसर पर उपस्थित थे।

इस अवसर पर भाषा, कला एवं सांस्कृतिक विभाग के लोक सांस्कृतिक दलों द्वारा अपनी प्रस्तुतियां दी गईं। इनमें सिरमौरी नाटी और कांगड़ा का झमाकड़ा प्रस्तुत किए गए। इस दौरान 2 दलाें के 36 सदस्यों ने प्रस्तुतियां दीं।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Content Writer

Vijay