नलवाड़ मेला की चौथी शाम विक्की चौहान व ममता भारद्वाज के नाम, पहाड़ी गानों पर थिरके दर्शक

Monday, Mar 25, 2019 - 11:08 PM (IST)

सुंदरनगर (नितेश सैनी): राज्य स्तरीय नलवाड़ मेला-2019 की चौथी शाम हिमाचली लोक गायक विक्की चौहान और ममता भारद्वाज के नाम रही। इस सांस्कृतिक संध्या का आगाज सूरजमणि शहनाई वादन से किया गया। उसके बाद हिमाचली गायक ममता भारद्वाज व विक्की चौहान ने एक के बाद एक पहाड़ी गीतों के तराने छेड़ कर पंडाल में बैठे दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। इस दौरान विक्की चौहान के गानों पर दर्शक पंडाल में खूब थिरके। इस संध्या में ए.डी.सी. मंडी आशुतोष गर्ग मुख्यातिथि व अतिरिक्त मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी सुंदरनगर विवेक खनाल ने बतौर विशिष्ठ अतिथि शिरकत की।

इन कलाकारों ने भी दीं प्रस्तुतियां

इस अवसर पर कांगड़ा के सुनील कुमार राणा, पालमपुर से रणजीत सिंह, हिमाचली सिंगर शिमला से संजीव धीमान, वी.जे. डांस एकैडमी सुंदरनगर, कॉमेडियन प्रिंस गर्ग कांगड़ा, असीम म्यूजिकल ग्रुप पालमपुर, विनोद शिमला, कथक नृत्यक दिनेश गुप्ता सुंदरनगर, हार्ट बीट म्यूजिकल ग्रुप ड्रैमेटिक, पंकज कुमार गोहर, वॉइस ऑफ बिलासपुर प्रकाश चंद शर्मा, शिमला से ऋषभ शिमला, कुल्लू से आई.एस. चांदनी एंड पार्टी, हिमाचली लोक गायक लीलाधर चौहान सहित कई हिमाचली कलाकारों ने इस संध्या में अपनी प्रस्तुतियां दीं और लोगों का खूब मनोरंजन किया।  

 

Vijay