अप्रैल माह में सी.यू. भवन निर्माण कार्य शुरू करने का लक्ष्य

punjabkesari.in Tuesday, Jan 11, 2022 - 11:33 AM (IST)

धर्मशाला (ब्यूरो) : धर्मशाला के जदरांगल में केंद्रीय विश्वविद्यालय भवन निर्माण को लेकर विधायक विशाल नैहरिया ने दिल्ली और चंडीगढ़ में सबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठकें शुरू कर दी हैं। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों से जदरांगल में सी.यू. भवन निर्माण को लेकर चर्चा करने के साथ ही वस्तुस्थिति से अधिकारियों को अवगत करवाया। इसी कड़ी में सोमवार को जियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया के उप-महानिदेशक डॉ. घनश्याम तिवारी के साथ बैठक की। बैठक में जदरांगल में सी.यू. की भूमि के जियोलॉजिकल सर्वे रिपोर्ट पर चर्चा की। डॉ. तिवारी ने जदरांगल में जियोलॉजिकल सर्वे के कार्य की प्रगति रिपोर्ट के बारे जानकारी दी। इससे पूर्व विधायक ने धर्मशाला में संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की। साथ ही जदरांगल में मौके पर जाकर सी.यू. की भूमि का निरीक्षण कर संबंधित विभागों के अधिकारियों अपने विभागों से संबंधित कार्यों को निपटारे के निर्देश जारी किए।

विशाल नैहरिया ने बताया कि दिल्ली और चंडीगढ़ में सी.यू. की स्थापना को लेकर संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठकें की हैं। इसी आधार पर अब मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के साथ मिलकर जदरांगल में केंद्रीय विवि की स्थापना को लेकर चर्चा की जाएगी। वहीं, 13 जनवरी को पुनः केंद्रीय विवि वीसी परिसर में संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक करके पूर्व में जारी निर्देशों पर हुई प्रगति की रिपोर्ट ली जाएगी। उन्होंने कहा कि केंद्रीय विश्वविद्यालय की स्थापना का मामला पिछले 10 साल से फंसा है। इससे न केवल युवाओं को समस्या झेलनी पड़ी है, बल्कि स्थानीय स्तर पर आर्थिकी के साथ अन्य कई क्षेत्र प्रभावित हुए हैं। उन्होंने कहा कि पिछले 10 साल केंद्रीय वि.वि. पर भरपूर राजनीति हुई है लेकिन अब इस पर राजनीति नहीं कार्य हो रहा है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

prashant sharma

Recommended News

Related News