COVID-19 : अब मंडी में एक साथ आए 10 नए मामले

Friday, Jul 24, 2020 - 05:11 PM (IST)

मंडी : हिमाचल प्रदेश में शुक्रवार को कांगड़ा जिला में कोरोना से एक मौत और नाहन में 13 लोगों के संक्रमित पाए जाने के बाद अब मंडी जिला में एक साथ 10 नए  कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। बताया जा रहा है कि इन मामलों में अधिकांश मामले शाला में पूर्व में कोरोना पॉजिटिव पाए गए एक चालक के प्राइमरी कॉन्टैक्ट हो सकते हैं। इसी व्यक्ति के संपर्क में आने के बाद भाजपा के प्रवक्ता भी पॉजिटिव पाए गए थे। मंडी में आए 10 मामलों में 5 मामले एक क्वारंटाइन सैंटर से सामने आए हैं। ये सभी नोएडा से आए थे और इन्हें जनजातीय सराय में क्वारंटाइन किया गया था। इन सभी की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

पॉजिटिव मामलों में एक 50 वर्षीय महिला, 28 साल का युवक, 32 वर्ष का पुरुष, 47 वर्ष का पुरुष, 20 साल का युवक शामिल है। इसके अलावा गोहर निवासी 2 अन्य पुरुष, 52 वर्षीय पुरुष, 37 वर्षीय महिला व एक अन्य 31 वर्षीय पुरुष की भी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इन मामलों के बाद मंडी में एक्टिव केस की संख्या 29 और कुल केस की संख्या 60 हो गई है। ये सभी मामले सरकाघाट तहसील, रंधाड़ा , चच्योट, रोपड़ी सरकाघाट, गोहर, कुन्नू पधर, रिवालसर मंडी और एक अन्य मंडी के निजी होटल में संस्थागत क्वारंटाइन से सामने आया है।

Edited By

prashant sharma