शास्त्री पदों पर बैचवाइज नियुक्ति हेतु काउंसलिंग 11 को

punjabkesari.in Saturday, Feb 06, 2021 - 12:17 PM (IST)

धर्मशाला (नवीन) : जिला कांगड़ा में शास्त्री पदों पर बैचवाइज नियुक्ति हेतु 11 फरवरी को डाइट कांगड़ा स्थित धर्मशाला में काऊसलिंग आयोजित की जा रही है जिसमें विभिन्न श्रेणियों में 66 पद शामिल हैं। उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा कांगड़ा मोहिंद्र कुमार ने बताया कि इन पदों में सामान्य अनारक्षित में 25, अनुसूचित जाति में 13, अन्य पिछड़ा वर्ग में 11, अनुसूचित जनजाति में 2, अनुसूचित जाति डब्ल्यू.एफ.एफ. में 1, आर्थिक रुप से पिछड़ा वर्ग में 8, अनुसूचित जाति बी.पी.एल./आईआर.डी.पी. में 3, अन्य पिछड़ा वर्ग (बी.पी.एल.,आई.आर.डी.पी.) में 2, अनुसूचित जनजाति (बी.पी.एल./आई.आर.डी.पी.) में एक पद शामिल हैं। उन्होंने कहा कि 4 जून 2020 तक भर्ती एवं पदोन्नति नियम शास्त्री की निर्धारित योग्यता पूर्ण करने वाले अभ्यार्थी उक्त काऊसंलिंग प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं। काऊसंलिंग के दौरान कोविड-19 के विभिन्न सुरक्षा उपायों को अपनाया जाएगा। जिला कांगड़ा के विभिन्न रोजगार कार्यालयों द्वारा प्रायोजित अभ्यार्थियों को बुलावा पत्र प्रेषित किए गए हैं। संबंधित जानकारी विभाग की वैबसाइट पर उपलब्ध है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

prashant sharma

Recommended News

Related News