कोरोना वायरस: शिमला शहर के अस्पतालों के जायजा लेंगे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष

Saturday, Mar 14, 2020 - 05:57 PM (IST)

शिमला (योगराज) : प्रदेश में संभावित बढ़ते कोरोना वायरस के दृष्टिगत कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर 15 मार्च को शिमला शहर के सभी अस्पतालों के दौरा कर इस महामारी के लिए किए गए अस्पताल प्रबन्धों का जायजा लेगें। उन्होंने कहा है कि वह  इस गंभीर महामारी के प्रति चिंतित है। 

राठौर ने आज पार्टी मुख्यालय राजीव भवन में इस देश में इस महामारी से उत्पन्न लोगों की बढ़ती चिंता के दृष्टिगत सरकार के उपायों और अस्पतालों के प्रबन्धों का स्वम् जायजा लेने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा है कि कांग्रेस अपने किसी भी दायित्व से पीछे हटने वाली नहीं है। उन्होंने बताया कि इसी प्रकार 16 मार्च को वह शिमला जिला के अस्पतालों में जाकर वस्तु स्थिति का भी पूरा जायजा लेंगे।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं को भी अपने अपने जिलों और क्षेत्रों में अस्पतालों में स्वम् जा कर वस्तु स्थिति का आंकलन करने और प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय को अपनी रिपोर्ट देने को कहा है, जिससे अगर कोई अस्पताल व्यवस्था में कमी पाई जाती है तो इसे तुरंत सरकार के समक्ष रखा जा सकें। राठौर ने कहा है कि कांग्रेस इस महामारी से निपटने व जनहित में सरकार के किसी भी फैसले के साथ खड़ी है। इसमें किसी भी प्रकार की ढिलाई सहन नहीं की जा सकती।
 

kirti