कांगड़ा में Corona की लेटेस्ट स्थिति

punjabkesari.in Sunday, Mar 29, 2020 - 06:16 PM (IST)

कांगड़ा (ब्यूराे): मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा गुरदर्शन गुप्ता ने बताया कि आज मेडिकल कॉलेज टांडा में जिला के जिन 8 सैंपलों की जांच की गई वे सभी नैगेटिव पाए गए। आज भी 7 और संदिग्धाें के सैम्पल एकत्रित किए गए, जिनकी रिपोर्ट कल अपेक्षित है जिला कंट्रोल रूम में कल तक 1272 व्यक्तियों की सूचना थी, जिन्होंने विदेश भ्रमण किया है। इनमें से 315 लोग 28 दिनों का अनिवार्य क्वारंटाइन पीरियड पूरा कर चुके हैं। 244 लोग जिला छोड़ चुके हैं। 566 होम क्वारंटाइन में हैं। 1 जोनल अस्पताल धर्मशाला, 2 मेडिकल कॉलेज टांडा में तथा 21 लोग इन्सिटिटूशनल क्वारंटाइन में हैं जबकि 123 लोगों से सम्पर्क किया रहा है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vijay

Recommended News

Related News