जिला में कम हुई कोरोना की मार, एक्टिव मामले पहुंचे 329 तक

punjabkesari.in Tuesday, Jan 05, 2021 - 11:26 AM (IST)

धर्मशाला (जिनेश): जिला कांगड़ा में पिछले दो महीनों में लगातार बढ़ रहे कोरोना के मामलों में अब कमी आई है। वहीं संक्रमित होने वालों के साथ मौत का आंकड़ा भी कम हुआ है। यह जिला कांगड़ा के लिए सुखद बात है। हालांकि कोरोना का कहर पूरी तरह से खत्म नहीं है पर पहले से अब संक्रमितों की रफ्तार कुछ कम जरूर हुई है। पिछले सप्ताह 365 नए मामले सामने आए थे। इस सप्ताह में संक्रमितों का आंकड़ा 264 रहा है, जबकि 597 स्वस्थ भी हुए हैं। स्वस्थ होने वालों में पिछले सप्ताह के संक्रमित भी शामिल हैं। पिछले सप्ताह संक्रमण के कारण 7 लोगों की मौत हुई थी तो इस सप्ताह 4 की मौत हुई है। वहीं जिला में कोरोना के एक्टिव मामलों की बात करें तो एक्टिव मामलों में भी काफी गिरावट आई है। सोमवार तक जिला कांगड़ा में एक्टिव मामलों की संख्या 329 रह गई है। जबकि जिला कांगड़ा में अब तक कोरोना से 7850 लोग संक्रिमत हो चुकें है।

28 दिसम्बर से 3 जनवरी तक का हाल
दिनांक        नए केस        स्वस्थ    मौतें
28 दिसम्बर    54              91       00
29 दिसम्बर    38              00       02
30 दिसम्बर    40            199       02
31 दिसम्बर    39              25       00
1 जनवरी       46            163       00
2 जनवरी       31              87       00
3 जनवरी       16              32       03
4 जनवरी       18              32       01


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Jinesh Kumar

Recommended News

Related News