2 माह बाद भी शुरू नहीं हो सका गौ सैंचूरी का निर्माण कार्य

punjabkesari.in Sunday, Nov 08, 2020 - 12:32 PM (IST)

कांगड़ा (अविनाश) : 2 माह बाद भी गौ सैंचूरी का निर्माण कार्य शुरु नहीं हो पाया है। कांगड़ा व साथ लगती दर्जनों पंचायतों में बेसहारा घूम रहे पशुओं के लिए जल्द ही गौ सैंचूरी का निर्माण कार्य शरू करने की घोषणा पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर ने सितम्बर में स्थानीय विश्राम गृह कांगड़ा में की थी। उन्होंने लोक निर्माण विभाग विश्राम गृह के नीचे मनूणी खड्ड के पास नगर परिषद की खाली पड़ी 100 कनाल भूमि पर गौ सैंचूयरी बनाने हेतू जगह का चयन किया गया था। उन्होंने जिलाधीश कांगड़ा, एक्सईएन पी.डब्ल्यू.डी. व बी.डी.ओ. कांगड़ा को अतिशीघ्र इस सारे प्रोजेक्ट की रिपोर्ट बनाने के आदेश दिए थे। गौसैंक्चूरी में चौकीदारों को रहने के लिए कमरों का निर्माण करने के साथ-साथ चारा रखने के लिए भी शैड बनाया जाएगा। बेसहारा पशुओं को बांधने के लिए बड़े-बड़े शैड बनाने का भी प्रावधान किया जाएगा।

सरकार की प्रपोजल है कि पशुओं के गोबर से प्राकृतिक खाद बनाने के साथ-साथ गौमूत्र को भी औषधीय प्रयोग में उपयोग किया जाएगा। पंचायत प्रधानों, सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं सहित कई लोगों ने कहा कि 2 माह बाद भी गौसेंच्यूरी का काम शुरू नहीं हो पाया है। जिससे अब लोगों में निराशा का माहौन बना हुआ है। एसडीएम कांगड़ा अभिषेक वर्मा ने कहा कि नगर परिषद कांगड़ा ने उपरोक्त जगह का ततीमा व परचा राजस्व विभाग से लेकर जिलाधीश कांगड़ा को भेज दिया गया है। उनका कहना था कि विद्युत विभाग, लोक निर्माण विभाग व जल शक्ति विभाग से एन.ओ.सी. लेने की भी प्रकिया जारी है। एसडीएम कांगड़ा ने कहा कि यह कार्य एनीमल हसबेंडरी द्वारा किया जाएगा और राजस्व विभाग से भी इस बाबत क्लियरेंस मिल गई है और अब सारे दस्तावेज उपायुक्त कांगड़ा को भेज दिए गए हैं। उम्मीद है कि कागजी कार्रवाई पूरी होने के बाद गौसेंक्चूरी का निर्माण कार्य आरंभ हो जाएगा।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

prashant sharma

Recommended News

Related News