पुलिस विभाग में होगी कांस्टेबल भर्ती, जानिए कितने भरे जाएंगे पद

Saturday, Mar 20, 2021 - 06:16 PM (IST)

शिमला (ब्यूरो): हिमाचल प्रदेश पुलिस विभाग पुलिस कांस्टेबल की भर्ती का आयोजन करने जा रहा है। शीघ्र ही भर्ती की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। ऐसे में हिमाचल प्रदेश पुलिस मुख्यालय की तरफ से इच्छुक उम्मीदवारों को तैयार रहने की सलाह दी है। पुलिस विभाग में पुरुष कांस्टेबल 976, महिला कांस्टेबल 267 और कांस्टेबल चालक के  91 पद भरे जाएंगे। इनमें कुल 1334 पद भरे जाएंगे। गौर रहे कि पुलिस में भर्ती होने के लिए ग्राऊंड टैस्ट सहित लिखित परीक्षा होती है, ऐसे में उम्मीदवारों को अभी से तैयारियां करनी होंगी ताकि इस टैस्ट को उत्तीर्ण कर सकें।

Content Writer

Vijay