ड्यूटी के लिए जा रहे कॉन्सटेबल की सड़क हादसे में मौत

Tuesday, Apr 28, 2020 - 05:39 PM (IST)

शिमला : कोरोना संकट के बीच हिमाचल पुलिस के लिए दुखद खबर सामने आई है। घर से डयूटी के लिए निकले पुलिस के एक जवान की सड़क हादसे में मौत हो गई है। घटना शिमला जिले में हुई है। हादसे में 27 वर्षीय कॉन्सटेबल घायल हो गया था, उसे उपचार के लिए आईजीएमसी में भर्ती कराया गया था। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना में एक अन्य पुलिसकर्मी भी  घायल है। 

जानकारी के अनुसार, 27 साल के कॉन्सटेबल दुर्गादत जतोग चौकी में तैनात था। सोमवार सुबह वह ड्यूटी पर जा रहा था। इस दौरान वाहन में उसके साथ हेड कॉन्सटेबल प्रमोद भी मौजूद थे। इस दौरान हथनीधार के पास हादसा हुआ। कार मोड़ते वक्त सड़क से करीब 100 फीट नीचे लुढ़क गई। दुर्गादत्त हेड कॉन्सटेबल के साथ चौकी जा रहा था और गाड़ी की पिछली सीट पर बैठा था। एसपी ओमापति जम्वाल ने घटना की की पुष्टि और बताया कि सोमवार सुबह यह सुबह हादसा हुआ था। घायल दुर्गादत्त आईजीएमसी में उपचाराधीन था। वहीं सुन्नी के थाची क्षेत्र का रहने वाला था। चौकी के स्टाफ ने इलाज के लिए पैसे इकठ्ठा किए थे। उन्होंने बताया कि दुर्गादत 2016 में पुलिस में भर्ती हुआ था।
 

Edited By

prashant sharma