भारत बचाओ रैली के लिए हिमाचल से रवाना हुए कांग्रेस कार्यकर्ता

Friday, Dec 13, 2019 - 03:40 PM (IST)

शिमला (तिलक) : दिल्ली के रामलीला मैदान में  बेरोजगारी और महगाई आर्थिक मंदी को लेकर  कांग्रेस 14 दिसंबर को  कांग्रेस भारत बचाओ रैली का आयोजन कर रही है। इस रैली में हिमाचल से एक हजार कार्यकर्त्ता शामिल होने के लिए रवाना हो गए हैं। कांग्रेस अध्यक्ष आज शिमला से दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं और शनिवार सुबह हिमाचल भवन में सभी कार्यकर्ता एकत्रित होंगे जहां से हिमाचली परिधानों और वाद्ययंत्रों के साथ रामलीला मैदान तक रैली निकली जाएगी जिसमें हिमाचल कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल और  सह प्रभारी गुरकीरत सिंह भी शामिल होंगे।

कांग्रेस अध्यक्ष  कुलदीप राठौर ने कहा आर्थिक मंदी बेरोजगारी के खिलाफ बहुत बड़ी  रैली का आयोजन दिल्ली  किया जा रहा है  जिसे  भारत  बचाओ रैली का नाम दिया गया है। इस रैली को सोनियां  गांधी और बड़े नेता संबोधित करेंगे।  रैली में हिमाचल से एक हजार कार्यकर्त्ता का टारगेट दिया गया  है लेकिन हिमाचल में कई क्षेत्रों में बर्फ़बारी हुई  है जिससे कई रस्ते  बंद हो गए हैं। बावजूद इसके प्रदेश से इस रैली में  हिस्सा लेने के लिए काफी तादाद में कार्यकर्त्ता पहुचेंगे। शनिवार  को सुबह आठ बजे तक सभी  कार्यकर्त्ता  हिमाचल भवन में एकत्रित  होंगे जहा कार्यकर्ताओं  के लिए भोजन की व्यवस्था की गई  है। हिमाचल भवन से हिमाचली परिधान और वाद्ययंत्रो के साथ रजनी पाटिल और गुरकीरत सिंह राम लीला मैदान तक पदयात्रा निकाली जाएगी।

Edited By

Simpy Khanna