सरकार के काम पर नहीं सिमपथी वोट से मंडी सीट जीती कांग्रेस : रामलाल मारकंडे

Monday, Nov 15, 2021 - 01:36 PM (IST)

शिमला : जनजातीय विकास मंत्री डॉ रामलाल मारकंडे ने कहा है कि हिमाचल प्रदेश में भी बिरसा मुंडा की याद में जनजातीय उत्सव मनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश के जनजातीय क्षेत्र किन्नौर और लाहौल स्पीति में जनजातीय विकास और बिरसा मुंडा के योगदान को हिमाचल भी 20 नवंबर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर याद करेगा। इस दौरान उन्होंने प्रदेश में हाल ही में उप चुनावों में भाजपा की हार को लेकर दिल्ली दौरे को लेकर भी बात कही। मंत्री ने सफाई में कहा कि चुनाव को लेकर नहीं बल्कि हिमाचल में जनजातीय क्षेत्र के मुद्दों को लेकर दिल्ली में राष्ट्रीय अध्यक्ष और आला नेताओं से मुलाकात की है। उन्होंने कहा कि उप चुनावों में भाजपा की हार का कारण खासकर हिमाचल के मंडी संसदीय क्षेत्र में पूर्व सीएम वीरभद्र सिंहः के लिए श्रद्धांजलि में एक तरफ हुआ मतदान है। उन्होंने कहा कि जनजातीय क्षेत्र में वीरभद्र सिंह बेहद लोकप्रिय थे। उप चुनाव में लोगों ने उनकी पत्नी को सियासत से हटकर वोट दिए हैं। आगामी आम चुनाव में सिमपथी का असर नहीं होगा और भाजपा 2022 विधानसभा चुनाव में बड़े अंतर से जीत दर्ज केगी। 
 

Content Writer

prashant sharma