कांग्रेस काल में युवा बने चिट्टे व शराब के आदी: अनुराग

punjabkesari.in Tuesday, Dec 04, 2018 - 10:07 AM (IST)

धर्मपुर (ब्यूरो): सांसद अनुराग ठाकुर ने धर्मपुर में कहा कि कांग्रेस की विनाशकारी नीतियों के कारण देश के हर वर्ग को दुर्दशा के दौर से गुजरना पड़ा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में आज पूरे देश में सर्वांगीण विकास हो रहा है। सोनिया गांधी और उनके पुत्र पर अवसरवादी राजनीति करने का आरोप जड़ते हुए उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के संसदीय क्षेत्र में आज भी हजारों लोगों को छत मुहैया नहीं है और वे झुग्गी-झोपड़ी में रहने को मजबूर हैं। 

अनुराग का पूर्व कांग्रेस सरकार पर आरोप

वीरभद्र सिंह के नेतृत्व वाली पूर्व कांग्रेस सरकार पर आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि उस समय युवाओं को बोतल और चिट्टे का आदी बनाया गया। रोजगार के साधन छिन्न लिए गए, भाई-भतीजावाद और अफसरशाही ने प्रदेश के संसाधनों को जी भर कर लूटा लेकिन भारतीय जनता पार्टी ने न केवल रोजगार के साधन उपलब्ध कराए बल्कि नई पीढ़ी को खेलों की ओर भी प्रेरित किया और उन्हें आधुनिक तकनीक तथा साधन मुहैया कराने में कोई कसर नहीं छोड़ी।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ekta

Recommended News

Related News