चुनाव जीते होते तो आज सुक्खू की जगह कौल सिंह ठाकुर होते मुख्यमंत्री : प्रतिभा सिंह

Friday, Jan 27, 2023 - 10:41 PM (IST)

जोगिंद्रनगर (लक्की शर्मा): हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस सत्ता में तो आ गई है लेकिन पार्टी के अंदर गुटबाजी की चिंगारी एक बार फिर से सुलगने लगी है। इस चिंगारी को हवा देने का काम कांग्रेस अध्यक्षा प्रतिभा सिंह के उस बयान ने किया जो उन्होंने हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के तहत जिला मंडी के पधर में दिया। उन्होंने बातों ही बातों में जता दिया कि भले ही सुखविंदर सिंह सुक्खू मुख्यमंत्री बन गए लेकिन कौल सिंह ठाकुर अपनी सीट न हारते तो आज वह मुख्यमंत्री होते। प्रतिभा सिंह ने पार्टी के कार्यकर्ताओं को पधर में संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश में भले ही कांग्रेस की सरकार सत्ता में आई है लेकिन द्रंग विधानसभा क्षेत्र की सीट हारने का बहुत दुख हुआ है। उन्होंने कहा कि बड़े अफसोस की बात है कि कौल सिंह जैसे सीनियर नेता जो 8 बार मर्तबा विधायक, 4 बार मंत्री, विधानसभा स्पीकर और पार्टी के अध्यक्ष रहे, उन्हें द्रंग के मतदाताओं ने हरा दिया।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Content Writer

Vijay