गिले-शिकवे भुला दें, संगठन की कमजोरियों पर होगा होमवर्क : प्रतिभा सिंह

punjabkesari.in Thursday, Jun 09, 2022 - 11:52 PM (IST)

धर्मशाला (जिनेश): प्रदेश में कांग्रेस को सत्तासीन करने के लिए प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कांगड़ा के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को गिले-शिकवे भुलाकर पार्टी की जीत के लिए फील्ड में उतरने के निर्देश दिए हैं। अपनी नाराजगियों को किनारे रखकर आगामी चुनावों में पार्टी को सत्ता में लाने के लिए एकजुटता के साथ फील्ड में उतरने के लिए कहा है। जिला कांग्रेस कमेटी का जनरल हाऊस वीरवार को धर्मशाला के साथ लगते नरवाणा में कांग्रेस पार्टी के आयोजित नव संकल्प शिविर में आगामी चुनावों के लिए पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को कमर कसने को कहा है। 

फोरलेन पर मिल रहे कम मुआवजे को लेकर प्रस्ताव पारित
सम्मेलन में जिला कांगड़ा के सभी विधायक, पूर्व विधायक व विभिन्न संगठनों से जुड़े लोग मौजूद रहे। जनरल हाऊस में फोरलेन पर मिल रहे कम मुआवजे को लेकर प्रस्ताव पारित किया गया। नव संकल्प शिविर में सभी पदाधिकारियों को प्रदेशाध्यक्ष ने निर्देश दिए हैं कि वे प्रदेश की भाजपा सरकार की हर विफलताओं को जनता के समक्ष उजागर करें। पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार के साढ़े 4 सालों में कोई काम प्रदेश में नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की जीत से ही देशभर में कांग्रेस को नई ऊर्जा मिलेेगी। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने जनरल हाऊस में मौजूद सभी विधायकों, पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को कहा कि संगठन की जो भी कमजोरियां रही होंगी उन पर भी संगठन काम करेगा। 

देहरा में नया चेहरा उतारेंगे 
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि इस बार देहरा में सर्वे के आधार पर नया चेहरा चुनावों में उतारेंगे। विधायक होशियार सिंह के भाजपा में शामिल होने पर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि होशियार सिंह को भाजपा की तरफ से जरूर कोई प्रलोभन दिया गया होगा तभी उन्होंने भाजपा ज्वाइन की है। उन्होंने कहा कि यह देहरा की जनता के साथ उन्होंने धोखा किया है और यह तय है कि होशियार सिंह इस बार चुनाव हारेंगे और निश्चित रूप से देहरा से कांग्रेस प्रत्याशी जीतेगा तथा प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनेगी। नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि चुनावों को देखते हुए भाजपा निर्दलीय विधायकों को भाजपा में शामिल कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार को अपने ही लोगों पर विश्वास नहीं रहा है, जो निर्दलीय विधायकों को लेकर मिशन रिपीट के सपने देख रही है। 

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Recommended News

Related News