महंगाई-बेरोजगारी बड़े मुद्दे, लोगों को जागरूक करने की आवश्यकता : प्रतिभा सिंह

punjabkesari.in Tuesday, May 24, 2022 - 11:35 PM (IST)

शिमला (राक्टा): कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद प्रतिभा सिंह ने पार्टी मुख्यालय राजीव भवन में मीडिया से अनौपचारिक बातचीत में कहा कि कांग्रेस पूरी एकजुटता के साथ चुनावी मैदान में उतरेगी। उन्होंने सभी पार्टी नेताओं और कार्यकर्त्ताओं से आह्वान किया कि उन्हें पूर्व में वीरभद्र सरकार द्वारा किए गए कार्यों को लेकर लोगों के बीच जाना है। उन्होंने कहा कि महंगाई व बेरोजगारी ऐसे मुद्दे हैं, जिसके खिलाफ लोगों को जागरूक करने की आवश्यकता है। उन्होंने आरोप लगाया कि मोदी सरकार देश के इतिहास से छेड़छाड़ कर रही है। उन्होंने कहा कि इतिहास से छेड़छाड़ कर केंद्र सरकार देश में कांग्रेस के बलिदान और उनके कार्यों को मिटाने का काम कर रही है। देश में जहां गांधी व नेहरू परिवार के योगदान को कभी नहीं भुलाया जा सकता, उसी तरह प्रदेश में वीरभद्र सिंह के कार्यों को भी कभी भुलाया नहीं जा सकेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में आगामी कांग्रेस की सरकार बनेगी तथा इसकी नींव बीते चार उपचुनावों में कांग्रेस ने 4-0 से जीत कर रख दी है। 

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Recommended News

Related News