कांग्रेस ने भाजपा सांसद रामस्वरूप पर बोला जुबानी हमला, पढ़िए क्या कहा

Saturday, Apr 06, 2019 - 02:26 PM (IST)

मंडी(नीरज) : मंडी कांग्रेस जिला अध्यक्ष दीपक शर्मा ने मंडी संसदीय क्षेत्र से भाजपा सांसद पर जुबानी हमला बोला है। उन्होने कहा कि जनता को सांसद विकास का कोई ऐसा काम बताने में असमर्थ है जो उन्होंने अपने दम पर किया है। कांग्रेस ने आरोप लगाते हुए कहा कि पांच वर्षों के कार्यकाल में सांसद रामस्वरूप शर्मा ने केवल नाम मात्र के कार्य किए हैं और साथ ही वह अपने कार्यकाल के दौरान कोई बड़ा संस्थान लाने में नाकाम रहे हैं।

इसके साथ ही कांग्रेस जिला अध्यक्ष दीपक शर्मा ने बताया कि कांग्रेस पार्टी प्रदेश में होने वाले लोकसभा चुनावों के लिए पूरी तरह से तैयार बैठी है। उन्होंने कहा कि जनता सब जानती है और आने वाले समय में जनता अपना सही फैसला देगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी का मंडी संसदीय क्षेत्र का सम्मेलन आने वाली 9 अप्रैल को मंडी के विपाशा सदन में आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अब चुनावों के दौर में कांग्रेस ने अपनी गतिविधियां तेज कर दी है जिसके तहत आने वाले समय में लगातार बूथ स्तर तक जाकर कांग्रेस की नीतियों और भाजपा सांसद की नाकामियों का प्रचार किया जाएगा।
 

उन्होंने कहा कि सम्मेलन में प्रदेश के कई बड़े नेता, प्रदेश कांग्रेस कमेटी की प्रभारी रजनी पाटिल, सह प्रभार गुरकीरत सिंह, प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप राठौर, कांग्रेस विधायक विक्रमादित्य सिंह, पर्व मंत्री, पूर्व विधायक और कांग्रेस के सभी फ्रंटल आर्गेनाइजेशन के पादाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को न्योता भेजा जाएगा लेकिन अभी उनके आने पर संशय बना हुआ है। उन्होंने कहा कि पार्टी हाईकमान का जो भी आदेश है उसे जमीनी स्तर पर पहुंचाने के लिए सभी कार्यकर्ता पूरी मेहनत करेंगे व आने वाले चुनावों में कांग्रेस के हाथ को मजबूती देंगे।

 

kirti