कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग ने की 28 पदाधिकारियों की नियुक्ति

Friday, Jul 24, 2020 - 11:49 PM (IST)

शिमला (ब्यूरो): हिमाचल प्रदेश के कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग ने कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर की अनुमति से विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में संयोजक व सह-संयोजकों की नियुक्ति कर दी है।

इसमें कुल्लू से चेतन ठाकुर, बंजार से अनुज कुमार और आनी विधानसभा क्षेत्र से कर्म चंद ठाकुर को सह-संयोजक बनाया गया है जबकि नीरज शर्मा, संदीप कायस्थ, विजय कुमार, महेश्वर सिंह और लोकेन्द्र ठाकुर को बंजार विधानसभा क्षेत्र का सह-संयोजक लगाया गया है।

इसी तरह कुल्लू से रंजीत महंत, मुनीश भंडारी, कार्तिक चौधरी, लोकेश ठाकुर, देवेंद्र सिंह ठाकुर और आनी से धर्मपाल, पपु सत्या, मदन लाल, संतोष शर्मा और खेम राज ठाकुर को सह-संयोजक लगाया गया है।

सिरमौर की सिलाई विधानसभा क्षेत्र से नारायण शर्मा को संयोजक जबकि राकेश ठाकुर सह-संयोजक का जिम्मा दिया गया है। संदीप शर्मा को सिरमौर जिला कांग्रेस सोशल मीडिया का इंचार्ज और संयोजक, कुल्लु जिला से नरेश ठाकुर को कांग्रेस सोशल मीडिया का इंचार्ज और संयोजक बनाया गया है।

प्रदीप धीमान को सोलन जिला कांग्रेस सोशल मीडिया का इंचार्ज और संयोजक लगाया गया है जबकि नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र से त्रिलोक सिंह को संयोजक और महिंदर राणा को सह-संयोजक, सोलन विधानसभा क्षेत्र से यजु पंत, आशीष ठाकुर और विनेश धीर को सह-संयोजक का दायित्व सौंपा गया है।

वहीं चम्बा जिला के भरमौर विधानसभा क्षेत्र से बिला राम को सह-संयोजक का जिम्मा दिया गया। कांग्रेस सोशल मीडिया के प्रमुख अभिषेक राणा ने सभी पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि इन नियुक्तियों से पार्टी को मजबूत करने और लोगों तक कांग्रेस की आवाज पहुंचाने में मदद मिलेगी।

Vijay