कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग ने 13 निर्वाचन क्षेत्रों में नियुक्त किए समन्वयक और सह-समन्वयक

Saturday, Dec 21, 2019 - 08:23 PM (IST)

शिमला (ब्यूरो): हिमाचल प्रदेश कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग ने कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर की मंजूरी के बाद विभिन्न निर्वाचन क्षेत्रों में समन्वयक और सह-समन्वयक की नियुक्ति की है। इसके तहत ऊना सदर में अमन कुमार, गगरेट में राजेश कुमार को समन्वयक नियुक्त किया गया है। इसी तरह सदर मंडी में भीष्म कुमार को समन्वयक, घुमारवीं में नितिन शर्मा समन्वयक व विकास शर्मा को सह-समन्वयक, भरमौर में नरेंद्र खत्री समन्वयक व वीर सिंह सह-समन्वयक, धर्मशाला में मुनीष कपूर समन्वयक, दून में बलविंदर सिंह समन्वयक, चुराह में जन्म सिंह समन्वयक, आनी में कर्म ठाकुर समन्वयक, भटियात में अंशुमन शर्मा समन्वयक, नयनादेवी जी में अनुपम वर्मा समन्वयक व अशोक कुमार सह-समन्वयक, कुल्लू में चेतन ठाकुर समन्वयक व पच्छाद में मोहन सिंह समन्वयक व सुधीर ठाकुर को सह-समन्वयक नियुक्त किया गया है। यह जानकारी कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग के अध्यक्ष अभिषेक राणा ने दी है।

Vijay