कांग्रेस ने फिर जताया EVM पर संदेह, देश में बैलेट पेपर से चुनाव करवाने की मांग

Tuesday, Jun 11, 2019 - 02:09 PM (IST)

शिमला (योगराज): हिमाचल प्रदेश में लोकसभा चुनाव में मिली कांग्रेस को बड़ी हार के बाद अब पार्टी में हार को लेकर मंथन शुरू हो गया है। हिमाचल कांग्रेस प्रभारी ने इवीएम में छेड़खानी की बात कही है। रजनी पाटिल ने कहा है कि कर्नाटक नगर पंचायतों के चुनावों में कांग्रेस को बहुमत मिला है और वहां पर चुनाव बेलेट पेपर से हुए लेकिन लोकसभा के चुनावों में ईवीएम से चुनाव हुए जिसमें कांग्रेस की वहां से हार हुई है। ऐसी स्थिति में इवीएम पर सवाल उठाना लाजमी है। कांग्रेस देश में ईवीएम की बेलेट पेपर पर चुनाव करवाने की मांग करती है। 

कांग्रेस पार्टी हार के कारणों पर मथन कर है और अगर जरुरत पड़ेगी तो संगठन में जरुरी बदलाव भी किए जाएंगे। कार्यकर्ताओं से चर्चा करने के बाद बूथ स्तर से लेकर बदलाव किए जाएंगे। मीटिंग में भाग लेने पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने भी बेलेट पेपर पर चुनाव होने को सबसे ईमानदार तरीका बताया है और ईवीएम को मेनुप्लेट करने की बात कही है। वीरभद्र ने कहा कि भाजपा ने लोकसभा चुनाव में सरकारी मशीनरी का खुला दुरुपयोग किया है।

चुनाव आयोग ने भाजपा का एजेंट बनकर उसे जीतने का काम किया है। वहीं कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने बताया कि मीटिंग में हार के कारणों पर चर्चा की जाएगी और जो भी सुझाव आएंगे, उस पर चर्चा करने के बाद संगठन में बदलाव किए जाएंगे। मीटिंग में नेता विपक्ष मुकेश अग्निहोत्री सहित चारों लोकसभा सीटों में कांग्रेस के प्रत्याशी ने भाग लिया।

Ekta