मंडी में कृषि बिल के विरोध में गरजी कांग्रेस

Tuesday, Dec 08, 2020 - 07:22 PM (IST)

मंडी (रजनीश) : जिला कांग्रेस कमेटी मंडी ने जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष प्रकाश चौधरी की अध्यक्षता में किसान विरोधी बिल के खिलाफ मंडी शहर में विरोध रैली निकाली। इसके बाद डी.सी. के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर प्रकाश चौधरी ने कहा कि कांग्रेस किसान विरोधी तीनों बिल का विरोध करती है। कांग्रेस भाजपा की केंद्र सरकार से मांग करती है कि इस बिल काे तुरंत वापस लिया जाए और न्यूनतम समर्थन मूल्य को कानून में शामिल किया जाए।
कांग्रेस पार्टी बिजली अधिनियम 2020 का भी विरोध करती है अौर इस कानून को वापस लिया जाए। इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस महासचिव ठाकुर चेत राम ने कहा कि पूरे देश में महंगाई आज चरम सीमा पर पहुंच गई है। पेट्रोल और डीजल की कीमत दिन प्रतिदिन बढ़ रही हैं। खाद्य पदार्थ व सब्जियों की कीमत आसमान छू रही है। करोना पर प्रदेश सरकार का कोई नियंत्रण नहीं है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस किसानों के हकों की लड़ाई लड़ती आई है और आगे भी लड़ती रहेगी।
इस अवसर पर प्रदेश सचिव देवेंद्र शर्मा, आकाश शर्मा, प्रताप राणा, वाई.पी. कपूर, युवा कांग्रेस अध्यक्ष तरूण ठाकुर, महिला कांग्रेस अध्यक्ष रिंकू चंदेल, जिला कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष प्रेम लाल गुड्डू, ओम प्रकाश ठाकुर, यादविंद्र शर्मा, दीपक शर्मा, उपेंद्र ठाकुर, किशोरी वालिया, दिनेश नायक, केसरी लाल, लेखराज वैद्य, पवन ठाकुर, रिंपल चौधरी, महिंद्र गुप्ता, पवन ठाकुर, लता ठाकुर, दीपक अत्री, उमावती, प्रदीप, सरदार गुरमुख सिंह, नवीन कुमार, उपेंद्र शर्मा, हरीश कुमार, जय सिंह व हिमांक राणा उपस्थित रहे।

Rajneesh Himalian