कॉलेज छात्रा से Rape की घटना पर कांग्रेस का प्रदर्शन, राज्यपाल को ज्ञापन भेज उठाई ये मांग

punjabkesari.in Tuesday, Apr 30, 2019 - 06:40 PM (IST)

रामपुर बुशहर (विशेषर नेगी): हिमाचल की राजधानी शिमला में कॉलेज छात्रा से दुष्कर्म मामले में कांग्रेस ने भाजपा को कटघरे में खड़ा कर दिया है। इस घटना को लेकर रामपुर बुशहर में कांग्रेसियों ने शिमला ग्रामीण के विधायक विक्रमादित्य सिंह और रामपुर के विधायक नन्द लाल की अगुवाई में प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने एस.डी.एम. के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजकर प्रदेश भाजपा सरकार को बर्खास्त करने की मांग की।
PunjabKesari, Memorandum Image

भाजपा के सत्ता में आने के बाद 250 से अधिक बलात्कार की घटनाएं

इस दौरान कांग्रेसी नेताओं ने आरोप लगाया कि इस मामले में प्रदेश सरकार, प्रशासन और पुलिस की निष्क्रियता सामने आई है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में भाजपा सरकार के सत्ता में आने के बाद 250 से अधिक बलात्कार की घटनाएं हुई हैं। उन्होंने कहा कि दुष्कर्म की शिकार छात्रा जब लक्कड़ बाजार पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराने गई तो उसे यह कह कर संजौली थाने भेजा गया कि ये घटना उनके क्षेत्र की नहीं है। उसके बाद छात्रा से चलते वाहन में दुष्कर्म करना प्रदेश के लिए शर्मसार करने वाला है। उन्होंने कहा कि भाजपा राज में प्रदेश में कानून व्यवस्था पटरी से उतर गई है।
PunjabKesari, Congress Protest Image

दुष्कर्म की घटना ने खोली भाजपा व कानून व्यवस्था की पोल

शिमला ग्रामीण के विधायक विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि हिमाचल में भाजपा की जयराम सरकार महिला सुरक्षा और सम्मान को लेकर सत्ता में आई थी लेकिन बीते रोज कॉलेज छात्रा से दुष्कर्म की घटना ने भाजपा व कानून व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी है। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के स्पष्ट निर्देश हंै कि पीड़िता किसी भी थाने में शिकायत दर्ज करा सकती है लेकिन इस तरह से छात्रा का साथ देने की बजाय उसे दूसरी जगह भेजना और सामूहिक दुष्कर्म होना प्रदेश के लिए शर्म की बात है। उन्होंने आरोप लगाया कि हिमाचल में गुडिय़ा बोर्ड भी महिला सुरक्षा करने में नाकाम रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vijay

Recommended News

Related News