नालागढ़ की जनता के विश्वास को कभी टूटने नहीं दिया जाएगा : हरदीप बावा

punjabkesari.in Saturday, Jul 13, 2024 - 07:07 PM (IST)

नालागढ़ (सतविन्द्र): नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र से उपचुनाव जीतने के बाद नवनिर्वाचित विधायक हरदीप बावा ने कहा कि नालागढ़ की जनता ने उनके ऊपर जो विश्वास जताया है, उसे कभी टूटने नहीं दिया जाएगा। नालागढ़ के विकास के लिए जी-जान से काम किया जाएगा। भाजपा की ओर से उन पर जो बाहरी होने तथा स्वयं को धरती पुत्र होने की बात की थी, उसे जनता ने पूरी तरह से नकार दिया है। भाजपा ने चुनाव जीतने के लिए सभी हथकंडे अपनाए, लेकिन नालागढ़ की जनता ने सूझबूझ का परिचय देते हुए विकास के लिए कांग्रेस सरकार का साथ दिया। उन्होंने जीत का श्रेय नालागढ़ की जनता को दिया। बावा ने कहा कि जनता ने उन पर भरोसा जताया और अब उनकी जिम्मेदारी जनता के प्रति और बढ़ गई है। प्रदेश में कांग्रेस की सरकार है और नालागढ़ को विकास के मामले में एक माॅडल विधान सभा क्षेत्र बनाएंगे। नालागढ़ में कांग्रेस की जीत को उन्होंने सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू व उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री की नीति व सूझबूझ का परिणाम बताया है।
PunjabKesari

नालागढ़ में कांग्रेस कार्यकर्त्ताओं ने निकाला विजयी जुलूस
कांग्रेस प्रत्याशी हरदीप बावा की जीत के साथ ही कांग्रेस कार्यकर्त्ताओं ने नालागढ़ में जीत के बाद विजयी जुलूस निकाला। कार्यकर्त्ताओं ने हरदीप बावा को कंधे पर बैठाकर पूरे बाजार का चक्कर लगाया। उसके बाद कार्यकर्त्ताओं के साथ अपने निवास स्थान ढाणा में गए। इस मौके पर हरदीप बावा की पत्नी परमिन्द्र कौर बावा, सीपीएस राम कुमार चौधरी, पूर्व नप अध्यक्ष मदन चौधरी, ब्लॉक अध्यक्ष हुसन चंद ठाकुर, उजागर चौधरी, नप अध्यक्ष अलका वर्मा, मनोज वर्मा, पार्षद महेश गौतम, अमरेंद्र सिंह भिंडर, वंदना बंसल, देवीशरण खुल्लर, प्रधान अमरीक सखी, पूर्व प्रधान राम कुमार शर्मा, वीरेन्द्र शर्मा, प्रधान रामचंद, उपप्रधान जगजीत सिंह, विजय भल्ला, हरजिन्द्र सिंह, मनमोहन सिंह, इन्द्रजीत सोनू, प्रधान राकेश कुमार, प्रधान धर्मपाल, सुरमुख सिंह, गुरचरण सिंह, परमजीत सिंह, कुलवंत सिंह, सर्वजीत सिंह, गुरप्रताप सिंह, मदन चौधरी, सीमा चौधरी, मुकेश सैनी व दलबीर सिंह समेत दर्जनों कांग्रेस कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे।

धरती पुत्र का नारा भी काम नहीं आया
पिछली बार मेरा क्या कसूर के नारे से जीते केएल ठाकुर ने इस बार धरती पुत्र का नारा दिया था, लेकिन जनता के गुस्से के आगे यह नारा गौण होकर रह गया और भाजपा को किसी भी राऊंड में लीड नहीं मिल पाई। के.एल. ठाकुर को जनता ने पहाड़ी व मैदान दोनों स्थानों पर नकार दिया। विधानसभा में कांग्रेस पार्टी में पहला सरदार विधायक बनकर हरदीप बावा विधानसभा पहुंचे हैं। वर्तमान विधानसभा में कोई भी सरदार विधायक नहीं था।

कांग्रेस ने पहली बार नालागढ़ में 30000 से अधिक लिए वोट
नालागढ़ में पहली बार कांग्रेस विधायक ने 30000 से अधिक वोट लिए हैं। 1985 में कांग्रेस के विधायक विजेंद्र सिंह ने 17000 की लीड के साथ चुनाव जीता था। उसके बाद हरदीप बावा दूसरे ऐसे विधायक चुने गए हैं, जोकि 8990 वोटों से चुनाव जीतने में कामयाब हुए हैं। कांग्रेस में रहते हुए पूर्व विधायक लखविन्द्र राणा भी कभी इतने वोट हासिल नहीं कर पाए। 2011 उपचुनाव में लखविन्द्र राणा मात्र 1598 व 2017 में 1100 के करीब वोटों के मार्जिन से जीत हासिल कर पाए थे। हरदीप बाबा ने पिछले चुनाव में केएल ठाकुर का 33000 वोट लेने का रिकाॅर्ड़ भी तोड़ दिया।

उपचुनाव में पहली जीत दर्ज करने वाले नालागढ़ से बने दूसरे विधायक
कांग्रेस प्रत्याशी हरदीप बावा उपचुनाव में अपनी पहली जीत दर्ज करने वाले दूसरे विधायक बने हैं। हरदीप बावा ने 2017 में बतौर आजाद प्रत्याशी तथा 2022 में कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़ा था लेकिन वह जीत नहीं पाए। इसके अलावा कांग्रेस के पूर्व विधायक रहे लखविन्द्र राणा को भी उपचुनाव में जीत मिली थी। राणा ने भाजपा से बागी होकर 2003 में आजाद व 2007 में कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़ा, लेकिन वह जीत नहीं पाए। वर्ष 2011 में हरिनारायण सैनी के निधन के बाद हुए उपचुनाव में लखविन्द्र राणा जीत दर्ज कर पहली बार विधानसभा पहुंचे थे। वहीं अब हरदीप बावा उपचुनाव जीत कर पहली बार विधानसभा पहुंचे हैं।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Related News