लोकसभा चुनावों को लेकर कांग्रेस कमेटी की रणनीति तैयार, केवल सिंह पठानिया ने BJP पर साधा निशाना

Wednesday, Feb 20, 2019 - 04:22 PM (IST)

हमीरपुर (अरविंदर): लोकसभा चुनावों के नजदीक आते ही हमीरपुर जिला कांग्रेस कमेटी ने कमर कस ली है और इसी के चलते बुधवार को सर्किट हाऊस परिसर में लोकसभा चुनावों को लेकर आगामी रणनीति तैयार की गई। कार्यकर्ताओं की बैठक में विशेष तौर पर प्रदेश  कांग्रेस महासचिव केवल सिंह पठानिया ने शिरकत की। उन्होंने बैठक में बीजेपी सरकार और सांसद अनुराग ठाकुर पर जमकर निशाना साधा और कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर लोकसभा चुनावों के लिए तैयार रहने को कहा। वहीं उन्होंने पुलवामा आंतकी हमले पर कहा कि केंद्र सरकार कोई कदम नहीं उठा पाई है और पी.एम. द्वारा वर्तमान स्थिति का सामना नहीं किया जा रहा है बल्कि इससे पहले भी सरकारों ने ऐसी स्थिति का समाधान किया था।

बैठक में कार्यकर्ताओं से लिए सुझाव

बैठक के बारे में उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं से सुझाव लिए गए हैं ताकि संगठन को चुस्त-दुरुस्त किया जा सके। उन्होंने कहा कि आने वाले चुनावों के लिए कांग्रेस कमेटी एक्शन प्लान तैयार करेगी ताकि बीजेपी को परास्त किया जा सके। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में केंद्र सरकार की नाकामियों को घर-घर ले जाया जाएगा और प्रदेश सरकार के एक साल के कार्यकाल में किए गए मामलों को भी लोगों के समक्ष रखा जाएगा।

सांसद अनुराग से मांगेंगे 15 वर्षों का हिसाब

उन्होंने सांसद अनुराग ठाकुर पर निशाना साधते हुए कहा कि चुनाव सिर पर हैं तो बीजेपी केंद्रीय विश्वविद्यालय का नींव पत्थर केंद्रीय मंत्री से रखवा रही। उन्होंने कहा कि सांसद अनुराग ठाकुर से 15 वर्षों का हिसाब मांगा जाएगा और लोकसभा चुनावों में कांग्रेस जीत हासिल करेगी।

Vijay