अब कांग्रेस के नेता दिल्ली जाकर कर रहे टिकट न देने की सिफारिश

Sunday, Apr 14, 2019 - 04:07 PM (IST)

शिमला(योगराज): शिमला में आयोजित भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के सम्मलेन में शिमला संसदीय सीट से भाजपा प्रत्याशी सुरेश कश्यप ने कहा कि लोगों में भाजपा को लेकर काफी अच्छा रुझान है। कांग्रेस के प्रत्याशी कर्नल धनीराम शाण्डिल पर वार करते हुए सुरेश कश्यप ने कहा कि इस बार दो सैनिको के बीच की लड़ाई है। एक तरफ सर्जिकल स्ट्राइक करने वाली पार्टी के सैनिक है तो दूसरी तरफ सर्जिकल स्ट्राइक का सबूत मांगने वाली पार्टी के प्रत्याशी है। जिससे साफ होता है कि जीत देशभक्त की होगी। वहीं हाटी समुदाय के लोगों की मांग को भी भाजपा सांसद ने अच्छे से उठाया है और आगे भी उनकी मांग को भाजपा सांसद उठाएंगे। वंही उन्होंने कहा कि कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस व्यापार करने वाली पार्टी है।

कांग्रेस के पास हिमाचल प्रदेश में चुनाव लड़ने के प्रत्याशी नहीं बचे है। इसलिए पूर्व में भाजपा से ही संबंध रखने वाले लोगों को कांग्रेस ने टिकट दिए हैं। कांग्रेस के बड़े दिल्ली जाकर उन्हें टिकट न देने की पैरवी कर रहे हैं जिससे जाहिर होता है कांग्रेस ने पहले ही हार मान ली है और भाजपा एक बार फिर से 4/4 सीटें हिमाचल में जीतेंगे। कांग्रेस ने पांच साल केंद्र की हिमाचल प्रदेश को दी जानी वाली योजनाओं में काम करने के बजाए रोड़े अटकाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनावों के मध्यनजर भाजपा ने हिमाचल में अपने प्रतायाशियो के पक्ष में पहले चरण का प्रचार अभियान लगभग पूरा कर लिया है और दूसरे चरण के प्रचार अभियान में नुक्कड़ नाटकों का दौर भी जल्द शुरू होने वाला है। देश मे एक बार फिर से मोदी लहर है लोग नरेंद्र मोदी को एक बार फिर से प्रधानमंत्री के रूप में देखना चाह रह रहे हैं।
 

kirti